Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इमरान मसूद की मांग के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रियंका की पूरे देश में डिमांड

उन्होंने कहा कि देश में बहुत सी गंभीर समस्याएं हैं

23 Dec 2025

इमरान मसूद की मांग के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रियंका की पूरे देश में डिमांड

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आज सुबह ही कहा था कि इंदिरा गांधी यदि देश की पीएम बन जाएं तो वह बांग्लादेश जैसे मुल्कों को करारा जवाब दे सकती हैं। उन्होंने दादी इंदिरा गांधी से प्रियंका की तुलना करते हुए यह बात कही थी। इसके अलावा अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कहा है कि उनकी पूरे देश में डिमांड है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश की बात होनी चाहिए। उसके बाद ही यह देखा जाए कि बांग्लादेश या फिर कहीं और क्या हो रहा है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश से यह मांग है कि प्रियंका आएं और नेतृत्व करें। मांग तो यह भी हो रही है कि मैं राजनीति में आऊं, लेकिन ऐसी बातें बाद की हैं। पहले यह देखना चाहिए कि देश हित में क्या है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैंने तो हमेशा ही भाईचारे की बात की है। देश भर में अपनी धार्मिक यात्राओं के दौरान मैंने अलग-अलग पंथ के लोगों से बात की। मैंने पाया कि उनका विचार एक जैसा ही है। जब भी लोग परेशानी में होते हैं तो प्रार्थना करते हैं और उनको अपने भगवान से उम्मीद होती है कि वह उनकी समस्याओं को दूर कर देगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक ही प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यकीन तो हिंदू और मुस्लिम के बीच भाईचारे में है। बांटने वाली नीतियों में किसी को नहीं फंसना चाहिए। वास्तव में तो फोकस पलूशन, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में बहुत सी गंभीर समस्याएं हैं। हमें उन पर जोर देना चाहिए। वहीं रॉबर्ट वाड्रा की इस बात को लेकर भाजपा ने तंज भी कस दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा, ‘गांधी वाड्रा फैमिली के जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा कहते हैं कि कांग्रेस के लोग चाहते हैं कि वे राजनीति में आएं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका गांधी कांग्रेस का प्रभार संभाल लें। इसके अलावा कार्यकर्ता चाहते हैं कि मैं भी राजनीति का हिस्सा बन जाऊं। इस तरह रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी ने खुलकर राहुल गांधी के प्रति असहमति जाहिर कर दी है।’

इस बीच बांग्लादेश को लेकर सवाल हुआ तो वाड्रा ने कहा कि हमारे देश में मुद्दों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारा फोकस अपने देश के मुद्दों पर रहना चाहिए। इसके बाद ही बांग्लादेश या फिर किसी अन्य देश को लेकर बात की जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे बड़ा मसला पलूशन है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम राजधानी में हैं और यह काफी पलूशन है। हमने देखा है कि पलूशन अब लिमिट को पार कर चुका है।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रियंका की पूरे देश में डिमांड
उन्होंने कहा कि देश में बहुत सी गंभीर समस्याएं हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News